पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 25 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़कर 69.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त लेकर 73.09 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

म्यांमार ने सेपक टकरा विश्वकप में जीते चार पदक

Tue Mar 25 , 2025
यांगून, 25 मार्च (वार्ता) म्यांमार ने आईएसटीएएफ 2025 सेपक टकरा विश्वकप में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल चार पदक जीते। म्यांमार सेपक टकरा महासंघ के कार्यकारी मिन मिन हटिक ने मंगलवार को बताया कि म्यांमार ने पांच स्पर्धाओं में भाग लिया। म्यांमार को महिला युगल स्पर्धा […]

You May Like