मुलताई: छिंदवाड़ा के बाबा खाटू श्याम सुमित गटकरी ने मां ताप्ती मंदिर से पूजा कर जमीन पर लुढ़कते हुए बाबा खाटू श्याम मंदिर सोनोली करीब 5 किमी जमीन पर लुढ़कते हुए पहुचे और अपनी मन्नत पूरी की ।छिंदवाड़ा निवासी सुमित गटकरी ने बताया बाबा श्याम से उनकी मन्नत है कि वे लगातार 5 वर्षो तक मुलताई में मां ताप्ती मंदिर से बाबा खाटू श्याम मंदिर सोनोली धाम तक लुढ़कते हुए जाएंगे। यह उनका दूसरा वर्ष है।
बीते वर्ष भी वे लुढ़कते हुए बाबा श्याम मंदिर सोनोली पहुचे थे,और 3 वर्षों तक उनकी मन्नत है। जिसके चलते श्याम भक्त सुमित रविवार की दोपहर साढ़े 12 बजे मां ताप्ती मंदिर में पूजा अर्चना कर गांधी चौक होते हुए जमीन पर लुढ़कते हुए 5 किमी का सफर तय कर बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुचे और पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
