भोपाल। मप्र में नर्सिंग के विद्यार्थियों की परीक्षा की तारीखों को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया. है. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (एमपीएमएसयू) ने मार्च महीने में होने वाली परीक्षा की तारीख अब अप्रैल और मई के महीने में कर दी है. परीक्षा की तारीखें अब तक 4 बार बदली जा चुकी है. जिससे कि छात्रों के इंटरर्नशिप और नौकरी के अवसर पर सीधे तौर पर फर्क पड़ रहा है.
विवि द्वारा बीएससी, एमएससी और पीबीबीएससी नर्सिंग परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ाने से गर्मियों के मौसम में छात्रों को भी परेशान होना पड़ सकता है. परीक्षा में की जा रही लेट लतीफी के चलते छात्रों का भविष्य फिर अधर में लटक रहा है. इस पर सम्बंधित विषयों के छात्रों का कहना है कि इससे रोजगार के अवसर पर फर्क पड़ता है. छात्रों से समय पर फीस ले ली जाती है, लेकिन परीक्षा को लेकर लेट लतीफी बनी रहती है. जानकारी के अनुसार विवि द्वारा 2019-20 बैच के बीएससी नर्सिंग चौथे वर्ष की परीक्षाएं अब तक नहीं हुई। इसके अलावा 2020-21 और 2021-22 बैच की परीक्षाएं भी चार साल की देरी से चल रही हैं। ऐसे में छात्रों के लिए रोजगार को लेकर बड़ी समस्या सामने आ रही है. जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्सिंग कर्मचारियों की कमी भी बनी हुई है.
