23647 विद्यार्थियों ने दी विज्ञान की परीक्षा

दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा समाप्त

 

नवभारत, जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रहीं बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत शुक्रवार को दसवीं कक्षा में विज्ञान विषय का पेपर आयोजित हुआ। जिसके साथ ही अब दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। परीक्षा प्रभारी आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर 103 केंद्रों में आयोजित की गई। जिसमें कुल 24275 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे,लेकिन 23647 विद्यार्थियों ने ही विज्ञान की परीक्षा दी है। इसके अलावा 628 विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित थे।

उड़न दस्ता टीम ने किया निरीक्षण

जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में नकल पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया था। जिसमें यह टीम जिले में बनाए गए,सभी केंद्रों में लगातर निरीक्षण कर रहे हैं और परीक्षा के समय नकल करने वालों के ऊपर नजर भी रखे हुए हैं। लेकिन अभी तक जिले में कोई भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया है,जो की एक अच्छी बात है।

बारहवीं में हुआ शारीरिक शिक्षा का पेपर

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा चल रही बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा में शारीरिक शिक्षा विषय का पेपर आयोजित किया गया। यह परीक्षा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 40 केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसमें 1902 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 10 विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित थे। इस परीक्षा में भी कोई नकल प्रकरण नहीं बना है।

Next Post

सात डॉग्स की हत्या कर उन्हें दफनाने का आरोप लगाने वाली महिला मुकरी शिकायत ली वापस

Fri Mar 21 , 2025
जबलपुर। मोहित रेसिडेंसी में रहने वाले कुछ लोगों पर अपार्टमेंट में घूम रहे सात डॉग्स के बच्चों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था इसके साथ ही उन्हें अपार्टमेंट में ही दफनाने का भी आरोप लगाया था मामले की शिकायत दीपाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोरा बाजार […]

You May Like