जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत कटंगी रोड में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं ग्वारीघाट निवासी एक युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली।माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि ग्राम मंगेला कटंगी रोड़ सूरतलाई निवासी अजय साहू 28 वर्ष ने घर के पीछे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इसी प्रकार ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि नई बस्ती राजेन्द्र पटैल का बाड़ा में रहने वाले चेतराम मल्लाह 40 वर्ष ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर लिया है।
