औरंगजेब की तुलना भगवान परशुराम से करना पड़ा महंगा

कांग्रेस नेत्री पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर: भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से करने वाली कांग्रेस नेत्री की फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल गया है।‌ अब पुलिस ने कांग्रेस नेत्री पर एफआईआर दर्ज कर ली है।दरअसल कांग्रेस नेत्री रेखा जैन ने कथाकार मणिका मोहिनी के फेसबुक पोस्ट को शेयर किया था‌, इसी के बाद विवाद छिड़ गया‌। फेसबुक पोस्ट में औरंगजेब से भगवान परशुराम की तुलना की गई थी।‌ इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया‌।

ब्राह्मण समाज ने पोस्ट के बाद अपना विरोध दर्ज कराया है। चौतरफा विरोध के बाद कांग्रेस ने भी रेखा जैन को नोटिस थमा दिया था। नगर कांग्रेस ने रेखा जैन को नोटिस थमा कर 48 घंटे में माफी मांगने के निर्देश दिये। ब्राह्मण समाज के विरोध और कांग्रेस की ओर से नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस नेत्री रेखा जैन के तेवर ठंडे पड़ गए। मीडिया के सामने आकर कांग्रेस नेत्री ने मांगी माफी मांग ली।‌

ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने के आरोप में कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन के खिलाफ लॉर्डगंज थाना में एफआईआर की गई है। शिकायतकर्ता और विश्व हिन्दू परिषद के नेता रोहित तिवारी हीरा द्वारा लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया कि रेखा विनोद जैन ने अपनी फेसबुक पोस्ट में भगवान परशुराम की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से की, जिससे ब्राह्मण समाज और सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।‌रेखा विनोद जैन द्वारा की गई इस पोस्ट से संपूर्ण ब्राह्मण समाज एवं सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

Next Post

दक्षिण सीरिया में सैन्य अड्डे पर इजरायली हवाई हमलों में दो लोगों की मौत, 19 घायल

Tue Mar 18 , 2025
दमिश्क/यरूशलम, 18 मार्च (वार्ता) इजरायली लड़ाकू विमानों ने सोमवार को दक्षिणी सीरिया के दारारा में एक सैन्य प्रतिष्ठान पर हवाई हमलों की एक श्रृंखला शुरू की, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। सीरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। […]

You May Like