पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली 17 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.63 प्रतिशत चढ़कर 67.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.02 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

स्विगी इंस्टामार्ट ने 100 शहरों में शुरू की क्विक कॉमर्स सेवा

Mon Mar 17 , 2025
कोलकाता, 17 मार्च (वार्ता) ऑनलाइन ग्रोसरी उपलब्ध कराने वाली कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट ने सोमवार को घोषणा की कि उसने देशभर के 100 शहरों में अपनी त्वरित वाणिज्य (क्विक कॉमर्स) सेवाओं का विस्तार किया है। कंपनी ने बताया कि यह विस्तार खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में 10 मिनट की डिलीवरी […]

You May Like

मनोरंजन