खुद को आर्मी अधिकारी बता कर चाकूबाजी करने वाला गिरफ्तार

जबलपुर: केण्ट थाना अंतर्गत बाबादीन चौक में खुद को आर्मी अधिकारी बताकर चाकूबाजी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विजय उर्फ सोनू श्रीवास्तव 50 वर्ष निवासी गली नम्बर 22 सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गली नम्बर 22 में उसकी सैनिक मोबाइल के नाम से दुकान है जिसे वह एवं उसका छोटा भाई विनय चलाते हैं, बीती रात वह अपनी दुकान पर था तभी एक व्यक्ति आया और बोला कि टिकिट करना है तो उसने कहा कि टिकिट उपलब्ध नहीं है उक्त व्यक्ति ने अपने आप को आर्मी का अधिकारी बताया।‌‌

उसकी दुकान बंद कराने को बोलने लगा, इसी बात को लेकर बहस करने लगा। गाड़ी से चाकू निकाल कर लाया और पहले रितेश तिवारी के पेट में चाकू मारा जिससे चोट आ गयी फिर जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके सिर में चोट पहुॅचा दी उसका भाई विनय एवं पास खड़े पुरूषोत्तम ने आकर बीच बचाव किये तो उक्त व्यक्ति ने विनय के हाथ की गदेली एवं पुरूषोत्तम के वायें पैर की जांघ में चाकू मारकर चोट पहुॅचाया। प्रभारी कैंट पुष्पेन्द्र पटेल ने बतायाकी आरोपी रन्जोद सिंह 38 वर्ष निवासी विक्र तिलबंडी थाना धारीवा जिला गुरूदासपुर पंजाब वर्तमान पता मां नर्मदा सिटी होम्स बिलहरी गोराबजार को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया।

Next Post

आधा दर्जन शराब तस्कर पकड़ाए

Sat Mar 15 , 2025
जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आधा दर्जन तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 60 लीटर कच्ची, 69 बाॅटल एवं 114 पाव अंग्रेजी, 472 पाव देशी शराब एवं 1 बुलेरो, 1 एक्सिस वाहन जप्त की गई।गोसलपुर […]

You May Like