सट्टा खेलते युवक को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा

इंदौर. राजेंद्र नगर पुलिस ने रीजनल पार्क के सामने स्ट्रीट लाइट के नीचे सट्टा खेलते हुए एक युवक को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है.

राजेन्द्र नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष सिंह कौरव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अवैध सट्टा चला रहा है. इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय मोहित पिता संतोष रूपाले निवासी मार्तण्ड पकड़ा. पुलिस ने आरोपी के पास से कल्याण सट्टा अंक लिखी चार पर्चियां, एक लीड पेन और 850 रुपए नगद बरामद किए गए. पुलिस ने उसके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उससे पूछताछ शुरु की.

Next Post

गैरेज से उठते धुएं को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार पर हमला

Thu Mar 13 , 2025
इंदौर. एमआईजी क्षेत्र में एक गैरेज से निकलते धुएं को लेकर हुए विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है. जिसमें एक दुकानदार को गंभीर चोटें आई हैं, मामले में पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की. थाना प्रभारी सीबीसिंह ने बताया कि […]

You May Like