इंदौर: सुबह करीब 6 बजे के लगभग आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक रेज रफ्तार वेगनआर कार ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. घटना नेमावर रोड के पास प्रभु तोल काटे के सामने स्थित दाल मिल के पास होने की सूचना पर पुलिस पहुंची, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज वाहन चालक की तलाश मे जुटी.
आजाद नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय घायल मोहनलाल नेमावर रोड से तीन इमली ब्रिज की ओर जा रहे थे.
जैसे ही उन्होंने अभिषेक नगर की ओर मुड़ने का प्रयास किया, उसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही वेगनार कार नम्बर एमपी 09 सीएम 0496 ने उन्हें टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज घायल के बयान दर्ज कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, और आरोपी चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.
