कार और बाइक की टक्कर में मां-बेटे खंती में गिरे

ग्वालियर: सिमरिया टेकरी के पास ग्वालियर हाईवे पर डबरा की तरफ से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में घायल गजेंद्र जाटव और उनकी मां विमला बाई ग्वालियर के घोसीपुरा के रहने वाले हैं।

दोनों बाइक से सिमरिया टेकरी में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मां-बेटा सड़क से नीचे खंती में जा गिरे। हादसे में कार भी बेकाबू होकर खाई में पलट गई। कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Next Post

पाकिस्तान ने अफ़गान नागरिकों से 31 मार्च तक देश छोड़ने की सलाह दी

Sun Mar 9 , 2025
इस्लामाबाद (वार्ता) पाकिस्तान की संघीय सरकार ने अपने प्रत्यावर्तन अभियान के तहत अफ़गान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों के साथ-साथ सभी अवैध विदेशियों को 31 मार्च तक देश छोड़ने की ”सलाह” दी है। समाचार पत्र डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एसीसी नादरा द्वारा पंजीकृत अफ़गान नागरिकों को जारी […]

You May Like