डेढ़ करोड़ का गबन, एफ आई आर दर्ज

जल आपूर्ति के 994 पाइपों का घोटाला

जबलपुर। जल आपूर्ति के आवंटित किए गये 5080 मीटर लंबाई के 994 पाइपों की हेराफेरी करते हुए डेढ़ करोड़ से अधिक का गबन किया गया। जिस पर गोसलपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनूप बाबू मिश्रा पिता सी पी मिश्रा   42 वर्ष निवासी संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अफकान्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में प्रबंधक-पी एंड ए (पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेशन) के पद पर है। संस्थान एमपी जल निगम मर्यादित जबलपुर के लिए जल आपूर्ति योजना के तहत जबलपुर मल्टी विलेजेस योजना में शहपुरा, सिहोरा, पाटन, पनागर और मझौली तहसील में जल आपूर्ति पाइप बिछाने और अन्य सिविल कार्य कर रही है। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन चालक रामविशाल यादव विनेका सागर और हाइड्रा वाहन चालक सूरज सिंह ठाकुर पथराड़ी पिपरिया थाना बहोरी बंद जिला कटनी ने नरेन्द पाल को पुष्टि की कि भानू चंद पटेल, एम एस गौरी कंस्ट्रक्शन के मालिक ने ऊपर कहे गए लोडिंग वाहन मेें पाइप लोड करने का निर्देश दिया था, ताकि इन्हे परिजोयना स्थल से बाहर ले जाया जा सके, इसके बाद   फील्ड इंजीनियर मानवेन्द्र मनीष, और अनुराग चौबे को निर्देश दिया कि भानू चंद पटेल, एम-एस गौरी कंस्ट्रक्शन के मालिक द्वारा बिछाए गए सभी पाइप लाइनों की पुन: जांच की गयी तभी दोनों फील्ड इंजीनियर के माध्यम से पाया कि भानू चंद पटेल द्वारा धोखाधड़ी से 5080 मीटर लबाई (5.080 किलोमीटर) के पाइपों के साथ हेरा फेरी करना एवं 385 मीटर पाईप आवंटित होने पर भी नहीं बिछाने पर जल आपूर्ति के पाईप कुल 994 कुल लंबाई 5465 मीटर कुल कीमती  एक करोड पाच लाख तैईस हजार पाच सौ छयासठ की हेरा फेरी कर  कंपनी को क्षति पहुंंचाई हैं। पाइप स्टोर विभाग सिहोरा से अलग अलग दिनांक को आवंटित किए गए थे, कुल लंबाई जहां से पाइप चुराए गए है वह 5465 मीटर जो ग्राम खम्हरिया, सिलुआ, बेला महगंबा, टिकरिया, उमरिया से देवनगर, देवनगर और खुड़ावल है जहां वर्तमान में पाइपो की हेराफेरी हुई है।

 

Next Post

2666 प्रकरणों का निराकरण, 8 करोड़ 3 लाख का अवार्ड पारित

Sat Mar 8 , 2025
नेशनल लोक अदालत मंदसौर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर कपिल मेहता के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय मंदसौर एवं तहसील न्यायालय गरोठ, भानपुरा, नारायणगढ़, सीतामऊ में किया गया।   नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिले में कुल 26 न्यायिक […]

You May Like