मुरैना: वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य क्षेत्र की गेम रेंज अंबाह और वन परिक्षेत्र भिंड के स्टाफ के साथ नगरा घाट पर छापा मारा गया। इस दौरान लगभग 2400 ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रूप से डंप रेत जब्त की गई।
अवैध उत्खनन को रोकने के लिए इस रेत को मिट्टी मिलाकर जेसीबी मशीन की सहायता से नष्ट कर दिया गया। कुठियाना घाट पर अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मार्गों को बाधित करने के लिए जेसीबी मशीन से गहरे अवरोधक खंती खोदी गईं जिससे इन मार्गों पर रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके।
