संगीत के दिग्गज ए.आर. रहमान ने फिल्म ‘माय मेलबर्न’ का पहला गाना ‘रुकना नहीं’ किया रिलीज

मुंबई, (वार्ता) ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने बहुप्रतीक्षित एंथोलॉजी “माय मेलबर्न” का पहला गाना ‘रुकना नहीं’रिलीज कर दिया है।

गाना ‘रुकना नहीं’संगीत के ज़रिए एकता और सशक्तिकरण का जश्न मनाता है। इसे अफगानी गायिका आर्याना सईद ने गाया है, जो इस गाने के साथ हिंदी संगीत में डेब्यू कर रही हैं। काबुल में जन्मी आर्याना न केवल अफगान संगीत और संस्कृति का एक बड़ा नाम रही हैं, बल्कि महिला अधिकारों के लिए भी मुखर रही हैं। फिलहाल, वह लंदन में रह रही हैं। इस गाने के बोल और संगीत अनुराग शर्मा ने तैयार किए हैं।

माय मेलबर्न एक एंथोलॉजी फिल्म है, जिसमें चार प्रभावशाली कहानियाँ शामिल हैं। इसे जाने-माने फिल्म निर्माता कबीर खान, इम्तियाज़ अली, ओनिर और रीमा दास ने निर्देशित किया है। यह फिल्म मेलबर्न के बहुसांस्कृतिक माहौल में मानवीय जुड़ाव, संघर्ष और पहचान की कहानियों को उजागर करती है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और जाति, लिंग, यौन पहचान और विकलांगता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करती है, जिससे मेलबर्न के विविध समुदायों की झलक मिलती है।

भारत में यह फिल्म 14 मार्च 2025 को रिलीज़ होने जा रही है। इस एंथोलॉजी के माध्यम से चार बड़े भारतीय फिल्मकारों ने मिलकर सांस्कृतिक विविधता और पहचान को उजागर करने वाली अनूठी कहानियाँ प्रस्तुत की हैं।

ए.आर. रहमान की शानदार धुनों और आर्याना सईद की सुरीली आवाज़ के साथ, गाना ‘ रुकना नहीं’न केवल माय मेलबर्न के लिए एक सशक्त शुरुआत है, बल्कि यह सांस्कृतिक सौहार्द का भी उत्सव मनाता है।

Next Post

एथर एनर्जी ने आरएंडडी क्षमताओं का किया विस्तार

Thu Mar 6 , 2025
कोलकाता, (वार्ता) इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता एथर एनर्जी लिमिटेड ने बेंगलुरु के बेगुर स्थित अपने उत्पाद परीक्षण और सत्यापन केंद्र “द जगरनॉट” में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और परीक्षण क्षमताओं के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि यह नई सुविधा एथर के […]

You May Like