भाजपा नेता के होटल में नाबालिग से दुष्कर्म 

टीकमगढ़,नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के बाद दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पीडि़ता ने जिस होटल में वारदात को होना बताया है वह भाजपा नेता की बताई जा रही है। जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया है कि नाबालिग पीडि़ता ने एक शिकायती पत्र कोतवाली में दिया है। इसमें उसने बताया है कि उसके साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने की वारदात को अंजाम दिया गया है। शिकायत के आधार पर वारदात मार्च 2024 की बताई जा रही है।

Next Post

नंदीश शुक्ल ने संभाला अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार

Sat Mar 1 , 2025
ग्वालियर। रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) का पदभार नंदीश शुक्ल ने ग्रहण किया। नंदीश शुक्ल 2006 बैच के आईआरटीएस अधिकारी हैं। मूलतः झांसी के रहने वाले शुक्ल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इससे पूर्व वह उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (माल […]

You May Like