
मोहनगढ़। टीकमगढ़ जिले में मोहनगढ़ विद्युत मंडल क्षेत्र में सबसे कम बिल वसूली होने के कारण विद्युत अभियंता ने कुछ दिनों पहले किसानों को बकाया बिल राशि जमा करने की चेतावनी के साथ विद्युत कर्मचारी की वेतन में कटौती की थी, इसके बाद मोहनगढ़ विद्युत अभियंता नितिन बाथम ने बकाया बिल राशि उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर शनिवार को मोहनगढ़ के विहार ग्राम पंचायत में वीरेंद्र पिता मन खुशी यादव की 45500 की बकाया राशि की आवाज में कुर्की की कार्यवाही के दौरान घर से मोटरसाइकिल जप्त कर ले गए।
