
रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित सांई मंदिर के समीप स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने गई एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र गायब हो गया। जानकारी के अनुसार वंदना पाराशर (50) निवासी मारूति अपार्टमेंट मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। उन्होंने सोने के 44 मोतियों वाला मंगलसूत्र पहन रखा था और उसमें सोने का पैंडल भी था। दर्शन कर वंदना पाराशर घर पहुंची तो गले में मंगलसूत्र नहीं दिखा। वे पति क ेसाथ मंदिर पहुंची और रास्ते के साथ ही आसपास मंगलसूत्र देखा, लेकिन नहीं मिला। सूचना मिलन ेपर डायल 100 का दल भी पहुंच गया। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी केमरे भी चेक किए, लेकिन कोई भी संदिग्ध नजर नहीं आया। इसके बाद वंदना पाराशर ने थाने पहुंचकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई।
