301 यजमानों के महारुद्राभिषेक से शिवमय हुआ मां कालिका माता मेला प्रांगण

रतलाम। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन बुधवार को मां कालिका माता मेला प्रांगण में किया गया। हर-हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। आचार्य पंडित के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों द्वारा महारुद्राभिषेक कराया गया। 301 यजमानों ने इस महारुद्राभिषेक में शामिल होकर अभिषेक किया। महारुद्राभिषेक में मुख्य यजमान बतौर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सपत्नी मौजूद रहे। समारोह में मुख्य रूप से महापौर प्रहलाद पटेल मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सपत्नी मुख्य यजमान के रूप में मंत्रोच्चारों के बीच बाबा श्री महाकाल का महारुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।

Next Post

मुख्यमंत्री ने मंच से रिमोट का बटन दबाकर फतेहपुर गांव का नाम बदलकर अजबधाम किया

Wed Feb 26 , 2025
श्री केसी सुदर्शन जी के नाम से हायर सेकेंडरी स्कूल व पथरिया में 51 करोड़ की लागत से वायपास की मांग पर की घोषणा   नवभारत, न्यूज   पथरिया/हटा/दमोह.आज शिवरात्रि का दिन है, इस पवित्र स्थान पर संत जै-जै सरकार जी विराजमान है.अजबधाम आकर ऐसा लग रहा जैसे रेगिस्तान में […]

You May Like