
वाहन स्वामी तथा चालक के ऊपर जमोड़ी पुलिस नें किया मामला दर्ज
नवभारत न्यूज
सीधी 25 फरवरी।अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले वाहन स्वामी तथा चालक के ऊपर जमोड़ी पुलिस नें मामला दर्ज कर परिवहन मे प्रयुक्त टाटा 407 वाहन जप्त किया।पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस नें अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज कर टाटा 407 लोडिंग वाहन जप्त किया। पुलिस के अनुसार
थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को बीते दिनांक 24 फरवरी 2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डेम्हा में सोन नदी से कुछ लोगो के द्वारा 407 से बालू का अवैध रूप से उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है।सूचना तस्दीक करने हेतु थाना प्रभारी जमोड़ी द्वारा सउनि बीरभान साकेत के नेतृत्व में टीम का गठन कर रवाना किया गया जो पुलिस टीम हमराही स्टाफ को साथ लेकर ग्राम डेम्हा सोन नदी घाट पहुंचे । सोन नदी में वाहन टाटा 407 क्रमांक एमपी 53 जीए 1760 में बालू फुल लोड हो चुकी थी पुलिस स्टाफ को देख कर 407 वाहन का चालक सोन नदी से गाडी को लेकर भागने एवं छुपाने की कोशिश किया जो घाट चढते ही घेराबंदी कर ली गई ।चालक गाडी को वही पर छोड कर भाग गया वही पर सोन नदी में ही बालू लोड करने की सामग्री 3 नग फावडा एवं 10 प्लास्टिक की तगाडिया भी पड़ी थी। उक्त वाहन जो उक्त वाहन धीरज मिश्रा पिता अभिनंदन प्रसाद मिश्रा निवासी डेम्हा थाना जमोडी जिला सीधी का होना पाया गया। वाहन स्वामी एवं वाहन चालक के द्वारा किया गया यह कृत्य विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय होने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है।उपरोक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक बीरभान साकेत , प्रधान आरक्षक लल्लू विश्वकर्मा, आरक्षक सतीश तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
