रिलायंस करेगी असम में 50 हजार करोड़ का निवेश : अंबानी

रिलायंस करेगी असम में 50 हजार करोड़ का निवेश : अंबानी

गुवाहाटी, 25 फरवरी,(वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने असम में अगले पांच वर्षों में कंपनी का निवेश चौगुना करके 50 हजार करोड़ करने की मंगलवार को यहां घोषणा की।

श्री अंबानी ने यहां ‘एडवांटेज असम 2.0 समिट’ में कहा कि रिलायंस पहले ही राज्य में 12 हजार करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है जो उसकी 5 हजार करोड़ की प्रतिबद्धता से कहीं अधिक है। उन्होंने रिलायंस की प्राथमिकताएं गिनाते हुए बताया कि वे असम को एआई-रेडी बनाना चाहते हैं। असम में विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बाद, अब रिलायंस यहां कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करेगी। उन्होंने असम में एआई-रेडी एज डेटा सेंटर बनाने की घोषणा करते हुये कहा कि रिलायंस रिटेल भी राज्य में अपने स्टोरों की संख्या 400 से बढ़ा कर 800 करने वाला है जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

असम को स्वच्छ और हरित ऊर्जा का केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता भी उन्होंने जाहिर की और कहा कि परमाणु ऊर्जा के साथ असम की बंजर भूमि पर दो बायोगैस प्लांट भी लगाए जाएंगे। इनसे सालाना 8 लाख टन स्वच्छ बायोगैस का उत्पादन होगा, जो हर दिन 2 लाख यात्री वाहनों को ईंधन देंगे। अंबानी ने असम में एक मेगा फूड पार्क बनाने की भी घोषणा की, जो असम को देश विदेश में खाद्य और अखाद्य उपभोक्ता उत्पादों का सप्लायर बनने में मदद करेगा। उन्होंने हाल ही में असम में बने कैंपा के बॉटलिंग प्लांट का भी जिक्र किया।

Next Post

भारत ने दृष्टिहीनों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला जीती

Tue Feb 25 , 2025
बेंगलुरु, 25 फरवरी (वार्ता) टीम इंडिया ने दृष्टिहीन पुरुषों की द्विपक्षीय टी20 क्रिकेट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश पर नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल की। मणिपाल यूनिवर्सिटी कैंपस में इस जोरदार जीत के साथ भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण […]

You May Like