लाइसेंस नही होने पर ढ़ाबा संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

नवभारत न्यूज

रीवा, 24 फरवरी, कलेक्टर रीवा द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, नापतौल विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया है. टीम द्वारा मनगवा बाईपास स्थित ढावों की जाँच एसडीएम मनगवा के निर्देशन में की गई कार्यवाही के दौरान वृंदावन ढावा में गोभी की पुरानी सब्ज़ी एवं खऱाब हुआ मावा जो फ्रीजर में रखा पाया को नष्ट कराया गया.

संचालक के पास ढाबा चलाने का लाइसेंस भी नहीं पाया गया. अत: उसके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है. नापतौल विभाग द्वारा दो घरेलू सिलेंडर ज़ब्त किए गए. टीम द्वारा बिहार ढाबा मनगवा की भी जाँच की गई जहाँ पर घरेलू सिलेंडर उपयोग करते पाए गए एवं बिना लाइसेंस की दवा का संचालन करना पाया. गुणवत्ता की जाँच हेतु पनीर के नमूने लिए गए एवं घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए. टीम द्वारा $कदमव वाटिका ढाबा, माँ अन्नपूर्णा ढाबा एवं रेस्टोरेंट मढिक़ला की भी जाँच की गई एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु पनीर नमकीन के नमूने जाँच हेतु लिए गए. ढाबों में अवमानक पनीर की सप्लाई के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर गढ़ स्थित सुजीत स्टेशनरी एवं श्रीराम किराना दुकान से पनीर के नमूने जाँच हेतु लिए गए. कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे, साबिर अली, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से गौरी मिश्रा सम्मिलित रहे.

Next Post

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रों की सौ मीटर की परिधि में प्रतिबंधात्मक आदेश किए लागू

Mon Feb 24 , 2025
बोर्ड परीक्षा केन्द्र से सौ मीटर तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित नवभारत न्यूज रीवा, 24 फरवरी, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केन्द्रों की सौ मीटर की परिधि में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं. […]

You May Like