
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत ठक्कर ग्राम नुरानी मस्जिद के पास बीती रात चोर ने
एक सूने घर में धावा बोलते हुए 9 लाख कैश, आधा तोला सोने का पेंडिल चोरी कर लिया।
पुलिस ने बताया कि इस्लाम कुरैशी निवासी ठक्कर ग्राम नुरानी मस्जिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे जानवर खरीदने बेचने का व्यापार करता हैं। बीती रात घर में ताला लगाकर पत्नि साहिन और नातिन को मायके दारूलुम के सामने छोडने गया था। इसके बाद पत्नि को साथ लेकर रात करीब 1:30 बजे से 01:45 बजे तक घर वापस आया और घर के दरवाजे का ताला खोलकर अन्दर गया कुछ समय बाद मेरी पत्नि ने बेडरूम का ताला खोला तो पत्नि ने देखा कि बेडरूम के अंदर रखी लकडी कि अलमारी का लोकर टूटा हुआ था।लाॅकर चेक किया तो उसमे रखे नगद करीबन नौ लाख रूपये जिसमे पांच पांच सौ कि नोट कि अठारह गड्डी रखी थी जिसमे से पांच लाख रूपये नगद दुकान को किराये पर दी थी उसकी पगडी और तीन लाख 60 हजार रूपये जानवर खरीदने बेचने का नगद पैसा रखा था और 40 हजार रूपये के करीब छुटपुट खर्चे के लिये रखे थे। लाॅकर में एक सोने का पेन्डिल कीमत करीब पच्चीस हजार रूपये का नहीं मिला। अज्ञात व्यक्ति बेड रूम में घुसकर अलमारी का लाॅकर तोड़कर नगद रूपये 9 लाख रूपये व एक सोने का पेंडिल आधा तोला का चोरी कर ले गया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी में जुट गई हैं।
