मोहम्मद अजहरुद्दीन की नाबाद शतकीय पारी से केरल का विशाल स्कोर

अहमदाबाद 18 फरवरी (वार्ता) मोहम्मद अजहरुद्दीन (नाबाद 149) की शतकीय, सचिन बेबी (69) और सलमान निजार (52) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत केरल ने रणजी ट्राफी के पहले सेमीफाइनल के दूसरे दिन मंगलवार को सात विकेट पर 418 रन का विशाल स्कोर बना लिया है।
केरल ने कल के चार विकेट पर 206 रन आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र की शुरुआत में अरजान नागवासवाला ने सचिन बेबी (69) को आउट कर गुजरात को पांचवीं सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सलमान निजार ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के 149 रनों की साझेदारी हुई। विशाल जायसवाल ने सलमान निजार (52) को आउटकर इस साझेदारी को अंत किया। अहमद इमरान (24) रन बनाकर आउट हुये। दिन का खेल समाप्त होने के समय केरल ने सात विकेट पर 418 रन बना लिये हैं। स्टंप के समय मोहम्मद अजरुद्दीन (नाबाद 149) और आदित्य सरवटे (नाबाद 10) क्रीज पर मौजूद थे।
गुजरात की ओर से अरजान नागवासवाला ने तीन विकेट लिये। प्रियजीत सिंह जाडेजा, विशाल जायसवाल और रवि बिश्नोई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को दिया 241 रनों का लक्ष्य

Tue Feb 18 , 2025
हरारे 18 फरवरी (वार्ता) लोर्कान टकर (61), एंडी बैलबर्नी (64) और हैरी टेक्टर (51) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर आयरलैंड ने मंगलवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया हैं। आज यहां जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का […]

You May Like