युवती से जबरन संबंध बनाने और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता निवासी मयूर अस्पताल के पास, बंगाली चौराहा ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी भूमि सोलंकी (पिता टंट्टू सोलंकी) ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट की. पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना सोमवार 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे के बीच की है. पीड़िता के अनुसार, आरोपी लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था. आखिरकार, परेशान होकर उसने थाना खजराना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी भूमि सोलंकी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

गाली-गलौज और मारपीट का मामला, दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

Tue Feb 18 , 2025
इंदौर. परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय फरियादी रमेश बिंदोरिया निवासी लालगली कोली मोहल्ला, परदेशीपुरा ने शिकायत दर्ज […]

You May Like