शेयर बाजार में भारी गिरावट

मुंबई 17 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी टैरिफ नीतियों से हतोत्साहित निवेशकों की भारी बिकवाली से आज सेंसेक्स 644 और निफ्टी 204 अंक लुढ़क गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 644.45 अंक लुढ़ककर 75294.76 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 203.8 अंक टूटकर 22725.45 अंक पर आ गया।

कारोबार की शुरूआत में 297.8 अंक की गिरावट लेकर 75,641.41 अंक पर खुला सेंसेक्स भारी बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 75,294.76 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी भी 119.35 अंक टूटकर 22,809.90 अंक पर खुला और खबर लिखे जाने तक 22,725.45 अंक के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Next Post

‘शिक्षा मंदिर’ निर्माण के लिए अडानी परिवार ने दिया दो हजार करोड़ का दान

Mon Feb 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 फरवरी, (वार्ता) अडानी परिवार ने पूरे देश में विश्वस्तरीय शिक्षा और सीखने के बुनियादी ढांचे के बनाने के उद्देश्य से दो हजार करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की है। इसके लिए अडानी फाउंडेशन ने देश भर में शिक्षा के मंदिर स्थापित करने के लिए निजी के-12 […]

You May Like