यादव ने दादा साहेब फाल्के की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल, 16 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय सिनेमा के पितामह, दादा साहब फाल्के की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डॉ यादव ने कहा कि मूर्तिकला, इंजीनियरिंग, चित्रकला, पेंटिंग और फोटोग्राफी की शिक्षा से परिष्कृत दादा साहेब फाल्के का व्यक्तित्व अनंतकाल तक युवाओं को प्रेरित करता रहेगा। उनके अविस्मरणीय योगदान का फिल्म जगत ही नहीं, बल्कि देश कृतज्ञ रहेगा।

Next Post

यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव की सपत्निक पूजा-अर्चना

Sun Feb 16 , 2025
उज्जैन, 16 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सुबह उज्जैन स्थित भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव के सपत्निक दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री अंगारेश्वर का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक भी किया। पूजन, जलाभिषेक कर डॉ यादव ने कहा कि 84 महादेव में से एक, […]

You May Like