घर में पैर फिसला, वृद्धा की मौत

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत आनंद नगर निवासी एक बुजुर्ग महिला का घर में अचानक पैर फिसल गया और वे गिर गई जिससे उसे चोटें आ गई। वृद्धा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक आनंद नगर निवासी हसीना बी पति शेख शरीफ 70 वर्षीय का अचानक घर में पैर फिसल गया जिससे उन्हें चोटें आ गई। वृद्धा को आनन-फानन में उपचार के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। इलाज के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Next Post

बिजली खरीदी व आपूर्ति पर दो प्रक्रियाओं से वसूली पर आपत्ति

Wed Feb 12 , 2025
हाईकोर्ट में एनयूएमएम की ओर से दायर की गई याचिका जबलपुर। हाईकोर्ट में एक याचिका के जरिए एक ही बिंदु बिजली खरीदी व आपूर्ति में दो प्रक्रियाओं से वसूली पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। यह कदम मध्य प्रदेश राज्य विद्युत नियमाक आयोग द्वारा नो कामेंट जैसी प्रतिक्रिया दिये जाने […]

You May Like

Play sound