भेड़ाघाट से निकली 463 वीं नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा             

नशा मुक्ति का लिया संकल्प

जबलपुर। हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से निकाली जाने वाली नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा में हाथों में भगवा ध्वज लिए परिक्रमा संचालक भगवान श्री हनुमान जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में माघ पूर्णिमा पर 463 वी परिक्रमा संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ सुरेंद्र स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज, स्वामी शीला मुनि उदासीन, स्वामी प्रकाशनंद महाराज, महेश बाबा फक्कड़, बाबा सुषमा गोस्वामी, शरद अग्रवाल के सानिध्य में संकीर्तन करते हुए निकाली गई।

परिक्रमा आश्रम से पंचवटी 64 योगिनी, धुआंधार होते हुए लमहेटा घाट नाव पार करके शनि मंदिर डुडवारा इमलिया न्यू भेड़ाघाट होते हुए सरस्वती घाट में नाव पार कर हरे कृष्णा आश्रम में विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ।

सभी भक्तों को आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज ने बद्रीनाथ धाम से पूजीत गोमती चक्र का वितरण किया सभी कल्पवासियों को आश्रम की ओर से प्रमाण पत्र देकर अभिनंदन किया एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल, डॉ शिव शंकर पटेल, पं मनमोहन दुबे, श्याम मनोहर पटेल, विनोद दीवान, सुरेश विश्वकर्मा, विशाल पंड्या, गुड्डू नेता, सेवक राम दहिया आदि उपस्थित थे।

Next Post

हीरानगर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, लोन रिकवरी एजेंट पर चाकू से हमला

Wed Feb 12 , 2025
इंदौर। पुलिस थाना हीरानगर ने ए.यू. बैंक के पूर्व कर्मचारी और लोन रिकवरी एजेंट पर जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीड़ित को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके पास से वारदात में […]

You May Like