
भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बी.बी.एस. परिहार को भोपाल शहर वृत्त का उप मुख्य महाप्रबंधक का प्रभार सौंपा है. इसी प्रकार अमित श्रीवास्तव, रवि प्रकाश चौबे, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल को उप मुख्य महाप्रबंधक कंपनी मुख्यालय तथा राजेश सक्सेना को उप मुख्य महाप्रबंधक श्योपुर वृत्त बनाया गया है. इसी क्रम में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष जय नारायण नागर की सेवाएं अध्यक्ष के रूप में निरंतर रखते हुए उप मुख्य महाप्रबंधक का प्रभार सौंपा गया है. कंपनी द्वारा प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से कंपनी मुख्यालय में पदस्थ उप मुख्य महाप्रबंधक अमिता तिवारी को प्रोजेक्ट अनुभाग की मुख्य महाप्रबंधक का प्रभार सौंपा गया है. कंपनी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.
