घरेलू विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट, दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया

इंदौर. शहर के चंदननगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं सामने आई हैं. दोनों ही मामलों में घरेलू विवाद की वजह से झगड़ा हुआ, जिसमें पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

चंदन नगर पुलिस ने बताया कि पहला मामला 22 वर्षीय नरगिस निवासी सिरपुर रानी पैलेस ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपने पति के दोस्त मोइन से घर में हो रहे झगड़े की वजह पूछी. लेकिन इस पर मोइन ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बात बढ़ने पर बाल पकड़कर थप्पड़ मार दिया. पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस को दी, जिसके आधार पर धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इसी तरह की दूसरी घटना गली नंबर 10, आमवाला रोड की है, यहां 35 वर्षीय सोनाबी ने शिकायत में बताया कि उसका पति सादिक शराब के नशे में घर आया और पैसे मांगने लगा. जब पत्नी ने घर की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर पैसे देने से इनकार किया, तो पति गाली-गलौज करने लगा और थप्पड़ मारकर मारपीट की. दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरु की.

Next Post

तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक घायल

Tue Feb 11 , 2025
महू. महू थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 9:30 बजे भेरुबाबा मंदिर के सामने धारनाका की है. 48 वर्षीय पीड़ित विवेक सकोरिया निवासी शिवनगर कॉलोनी, […]

You May Like