तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक घायल

महू. महू थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 9:30 बजे भेरुबाबा मंदिर के सामने धारनाका की है. 48 वर्षीय पीड़ित विवेक सकोरिया निवासी शिवनगर कॉलोनी, धारनाका, महू अपनी स्कूटी एमपी 09 जेड डी 0727 के साथ खड़ा था, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एमपी 09 एन व्हाय 3004 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी. इस हादसे में विवेक सकोरिया को दाहिने पैर और हाथ में चोटें आईं, जबकि उसकी स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कचरा फेंकने को लेकर विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी

Tue Feb 11 , 2025
सांवेर. श्रीकृष्णा इनक्लेव कॉलोनी, धरमपुरी में कचरा फेंकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया. सांवेर पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय पीड़ित रणजीत पटेल निवासी 568 श्रीकृष्णा इनक्लेव कॉलोनी के अनुसार, आरोपी सावन मेवाती और तुषार मेवाती (निवासी 569 श्रीकृष्णा इनक्लेव कॉलोनी) […]

You May Like