कैलाश विजयवर्गीय ने भेंट की नरोत्तम मिश्रा से

भोपाल, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज यहां पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की।

श्री विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री श्री मिश्रा के निवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। श्री मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री विजयवर्गीय का स्वागत किया। श्री मिश्रा ने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सौजन्य भेंट के दौरान अनेक समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुयी।

दरअसल राज्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नेता के चयन की कवायद इन दिनों चल रही है। केंद्रीय नेतृत्व की इस संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर राज्य से जुड़े अनेक वरिष्ठ नेताओं के नामों पर विचार होने की चर्चाएं सत्ता के गलियारों में हैं। माना जा रहा है कि इसी माह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

वर्तमान में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद की कमान श्री विष्णुदत्त शर्मा संभाल रहे हैं, जो खजुराहो से सांसद हैं। उनके कार्यकाल को तीन वर्ष से अधिक का समय हो चुका है।

 

Next Post

मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च

Thu Feb 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 फरवरी (वार्ता) मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ पेश किया है, जो 26 प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों पर 450 से अधिक होटलों और होमस्टे का एक चयनित संग्रह है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह पहल आध्यात्मिक यात्रा की योजना बनाने में अनुमान […]

You May Like