ईओडब्ल्यू के छापे में शिक्षक की आठ करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा

शिवपुरी, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के भौती कस्बे में प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक के यहां ईओडब्ल्यू के छापे के दौरान 8 करोड़ से अधिक की चल अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है।

ईओडब्ल्यू के सूत्रों के अनुसार ईओडब्ल्यू की ग्वालियर ब्रांच द्वारा कल सुबह छापा मारा गया तथा शिक्षक के शिवपुरी वाले मकान पर भी तलाशी ली गयी थी। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति एकत्रित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। छापे की कार्रवाई में करीब एक दर्जन दुकान, चार दर्जन प्लॉट, ट्रैक्टर ट्रॉली, लग्जरी गाड़ी आदि का पता चला है। ईओब्ल्यू ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

छेड़छाड़ के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

Thu Feb 6 , 2025
सतना, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले की सिंहपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिग स्कूली छात्रा की शिकायत पर निजी स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिंहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत संचालित निजी स्कूल के प्राचार्य को कल गिरफ्तार कर जेल भेज […]

You May Like

Play sound