अजित पवार ने 2025-26 के लिए संभाजीनगर के जिला वार्षिक योजना की समीक्षा की

संभाजीनगर, 06 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर जिले की राज्य स्तरीय बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 1,200 करोड़ रुपये की जिला वार्षिक योजना की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, श्री पवार ने आश्वासन दिया कि सरकार जिले के विकास के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराएगी और निर्देश दिया कि प्राप्त धन का आवंटन गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत बजट के व्यय की भी समीक्षा की। जिले को वर्ष 2024-25 के लिए 660 करोड़ रुपये का परिव्यय स्वीकृत किया गया तथा 516 करोड़ रुपये के कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की गई।उससे 225 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जिसमें से 187 करोड़ रुपये खर्च किये गए।

कलेक्टर दिलीप स्वामी ने जिले की सामान्य योजनाओं के लिए 1,200 करोड़ रुपए की योजना पेश की। इसमें शहरी सुविधाओं का विकास, जिले में रेशम उत्पादन वृद्धि को बढ़ावा देना, घृष्णेश्वर विकास के लिए 156.63 करोड़ रुपये की विकास योजना जैसे विभिन्न विकास कार्य और योजनाएं शामिल हैं।

Next Post

गाजियाबाद पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ घायल

Thu Feb 6 , 2025
नैनीताल, 06 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार रात दिल्ली-गाजियाबाद के पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ लोग घायल हो गए। इनमें कुछ को गंभीर चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पर्यटकों की अर्टिगा कार संख्या एचआर 51 सीई 1024 नैनीताल से कालाढूंगी […]

You May Like