निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया मामले में सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

जबलपुर:कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया से जुड़े प्रकरण में हाई कोर्ट में सोमवार को प्रस्तावित सुनवाई समयाभाव के कारण फिर टल गई। अब मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। न्यायमूर्ति आनंद पाठक और न्यायमूर्ति रामकुमार चौबे की युगलपीठ के समक्ष पहले संबंधित याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई प्रस्तावित थी। इनमें नेहा पच्चीसिया की ओर से एफआइआर निरस्त करने और अग्रिम जमानत से संबंधित राहत की मांग तथा शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से मामले की जांच सीबीआइ को सौंपने की मांग शामिल है।

पूर्व सुनवाई में युगलपीठ ने दोनों याचिकाओं पर संयुक्त रूप से सुनवाई के निर्देश दिए थे। न्यायमूर्ति आनंद पाठक की अध्यक्षता वाली युगलपीठ के अभाव में मामला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे की अध्यक्षता वाली युगलपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए नियत किया गया था। हालांकि, समयाभाव के कारण सुनवाई नहीं हो सकी और अगली तारीख 15 अक्टूबर निर्धारित की गई। प्रकरण जमीन सौदे में कथित अनियमितताओं, पद के दुरुपयोग और अन्य आरोपों से जुड़ा है। आरोपों की न्यायिक पुष्टि होना शेष है।

Next Post

बीएड डिग्री के आधार पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती में नहीं मिलेगी पात्रता

Tue Oct 13 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 में बीएड डिग्री के आधार पर अयोग्य घोषित किये जाने के खिलाफ दायर की गयी याचिका को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी की पीठ ने अपने आदेश में कहा है कि प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति […]

You May Like

Play sound