तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, हाईवे पर 3 लोग घायल, दो ग्वालियर रेफर

भिंड: भिंड-ग्वालियर हाईवे क्रमांक 719 पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इस हादसे में ऑटो और कार चालक गंभीर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो चालक विजय सिंह निवासी महावीर गंज दंदरौआ सवारी लेकर जा रहा था। ऑटो पंचर होने पर सभी सवारियां बस में बैठकर चली गई।

चालक ऑटो का टायर बदलने लगा। इस दौरान बहुआ निवासी सुरेश शर्मा पत्नी कुसमा के साथ मेहगांव की ओर से कार से आ रहे थे। कार की रफ्तार तेज थी, इस दौरान वो संतुलन खो बैठे उनकी कार ने सीधे सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी।हादसे में कार सवार घायल हो गए, वहीं कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में ऑटो चालक विजय और कार चालक सुरेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चालक की पत्नी को भी चोट आई है। कार चालक सुरेश शर्मा और ऑटो चालक की हालत गंभीर है।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने कार चालक सुरेश शर्मा और ऑटो चालक विजय सिंह को ग्वालियर रेफर कर दिया। बरैही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया मौके पर पहुंचे, उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर:भिंड-ग्वालियर हाईवे पर उछलकर खाई में गिरा ऑटो; 3 लोग घायल, दो ग्वालियर रेफर

Next Post

कर्मचारी संयुक्त मोर्चा कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन

Wed Feb 5 , 2025
शिवपुरी: मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आवाहन पर अपनी 46 सूत्रीय मांगों को लेकर 7 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय के समक्ष कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेगे।संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा ने बताया कि अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के संबंध […]

You May Like

मनोरंजन