नरसंहार कांड: पुलिस गिरफ्त से दूर महेश का कौन है मददगार

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत टिमरी मेें हुए नरसंहार कांड  में आरोपित महेश साहू पुलिस गिरफ्त से दूर हैं जबकि नौ आरोपी जेल भेजे जा चुके है। फरार आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। शहर व आसपास के जिलों में संंभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन पुलिस अब तक ऐसा कोई सुराग नहीं जुटा पाई कि जिसके सहारे आरोपी तक पहुंचा जा सके। फरारी में आरोपी की कौन मद्द कर रहा है इस एंगल में भी पुलिस की जांच पड़ताल चल रही है। साथ ही सायबर पुलिस की भी प्रकरण में मद्द ली जा रही है। आरोपियों के जब्त मोबाइलों की जांच चल रही है जिसमें नए खुलासे हो सकते है।

विदित हो कि टिमरी गांव में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे  दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था  जिसमें सतीश पाठक उर्फ कुंजन 40 वर्ष, मनीष पाठक उर्फ चंदन 34 वर्ष,   समीर दुबे   20 वर्ष एवं अनिकेत दुबे 26 वर्ष सभी निवासी टिमरी की हत्या कर दी गई थी जबकि विपिन और मुकेश दुबे को चोटें आ गई थी।  नरसंहार मामले में पुलिस द्वारा पप्पू उर्फ नारायण साहू, और अमित साहू, चंदू उर्फ चंद्रभान साहू, दिनेश उर्फ दिन्नू साहू, मनोज साहू, सर्वेश साहू, विवेक साहू, प्रदीप साहू, संदीप नामदेव उर्फ लाली उर्फ लुलिया सभी निवासी टिमरी को जेल भेजा जा चुका है इसके अलावा आरोपियों से घातक हथियार जब्त किए जा चुके है

Next Post

108 निजी स्कूलों की किताबों की सूची वेबसाइट पर अपलोड

Tue Feb 4 , 2025
जबलपुर: जिले के निजी स्कूलों में शैक्षणिकसत्र 2025-26 में लगने वाली किताबों की सूची जबलपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट  पर अपलोड कर दी गई है। निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चे, उनके अभिभावक, बुक सेलर किताबों कीसूची का इस वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते हैं डाउनलोड भी कर सकते हैं। जिला […]

You May Like