सूने घर का ताला तोड़ कैश समेत ज्वेलरी पार

4 की संख्या में थे बदमाश
सतना:शहर के वार्ड नंबर 4 बगहा में 1-2 जनवरी की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने सूने घर का ताला तोड़ कैश एवं ज्वेलरी पार कर दी। घर की मालकिन शशी त्रिपाठी बीमार रिश्तेदार को देखने जबलपुर गई थी।

वे घर पर अकेली ही रहती है। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब पड़ोस में रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा। वारदात की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना के बाद सीसीटीवी में 4 बदमाश कैप्चर हुए है। टीआई ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर घर पर रखे 29 हजार कैश और सोने की बाली, चांदी की पायलें कीमती 50 हजार चोरी जाना पाया गया है। दोपहर बाद शशी त्रिपाठी के जबलपुर से लौटने के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Next Post

रामवन मेले में बघेली लोकगीतों तथा लोक नृत्यों की रहेगी धूम

Mon Feb 3 , 2025
कार्यक्रम का आयोजन 4 से 6 फरवरी तक सतना :सतना जिले के प्रसिद्ध स्थल रामवन में प्रतिवर्ष के अनुसार बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाला रामवन बसन्तोत्सव मेला के अवसर 4 से 6 फरवरी 2025 तक प्रतिदिन सायं 6 बजे मेला मैदान रामवन में लोकगीतों का आयोजन किया […]

You May Like