छात्राओं के साथ ‘बैड टच’ के मामले में महिला वार्डन के खिलाफ प्रकरण दर्ज

बड़वानी, 02 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के एक शासकीय कन्या छात्रावास में आदिवासी छात्राओं के साथ ‘बैड टच’ का मामला सामने आया है। पुलिस ने हंगामा मचने के उपरांत हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर पलसूद की महिला हॉस्टल वार्डन के खिलाफ आज प्रकरण दर्ज कर लिया।

पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने बताया कि पलसूद स्थित एक शासकीय छात्रावास की वार्डन प्रीति राठौड़ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने कल वार्डन का मोबाइल ले लिया था। इसके बाद पैरेंट्स ने कल देर रात पलसूद थाने पर आकर शिकायत की। उन्होंने कपड़े बदलने के दौरान छात्राओं के वीडियो बनाने और ‘बैड टच’ की शिकायत की थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया जिला कलेक्टर गुंचा सनोबर ने तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी के दल को भेज कर मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी शीला चौहान के शिकायत आवेदन पर वार्डन प्रीति राठौड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल मोबाइल छात्राओं के पास ही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल वार्डन की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में फिलहाल तीन छात्राओं ने शिकायत की है।

Next Post

कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, एक की मौत

Sun Feb 2 , 2025
सतना, 02 फरवरी (वार्ता) प्रयागराज से नागपुर जा रहा लोगों का वाहन आज मध्यप्रदेश के मैहर जिले के नादन क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मे 72 वर्षिय वृद्ध महिला मंगला एकनाथ चौरे की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह प्रयागराज से कुंभ स्नान करके नागपुर लौट […]

You May Like