मुर्मु ने महाकुंभ में हताहतों के प्रति संवेदना व्यक्त की, घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की

नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भगदड़ होने से हताहत लाेगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्रीमती मुर्मु ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अभिभाषण के शुरू में श्रीमती मुर्मु मौनी अमावस्या स्नान के दौरान तड़क हुई भगदड़ में हताहत लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए कहा, “इस समय देश में महाकुंभ का ऐतिहासिक पर्व भी चल रहा है। महाकुंभ, भारत की सांस्कृतिक परंपरा का, भारत की सामाजिक चेतना का पर्व है। देश और दुनिया से आए करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में पुण्य स्नान कर चुके हैं। मैं मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे पर अपना दुख व्यक्त करती हूं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “कुछ दिन पहले ही हमने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को खोया है। डॉ मनमोहन सिंह जी ने 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। वो लंबे समय तक संसद के सदस्य भी रहे। मैं मनमोहन सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।”

Next Post

ढांचागत विकास में नये आयाम स्थापित कर रहा है देश: मुर्मू

Fri Jan 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि देश में आधुनिक ढांचागत विकास को नयी गति मिल रही है और इससे न सिर्फ नागरिकों के जीवन में सुधार हो रहा है बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है तथा दुनिया में भारत की छवि और मजबूत […]

You May Like