आखरी समय तक मटर की चमक रहेगी तेज़

जिले की मंडियों में आवक जारी

जबलपुर: जनवरी आखिरी समय चलते-चलते मटर की आवक अभी भी जारी है। जिसमें शुरुआत पर मटर की आवक काफी कम थी, लेकिन नए साल के बाद मटर की आवक लगातार बनी हुई है। जिसके जिले की मंडियों में मटर की गाडिय़ों की भीड़ देखने को मिल रही है। लेकिन अब जैसे-जैसे अब मटर का सीजन अंतिम चरणों पर चल रहा है, वैसे-वैसे मटर की आवक भी अभी बनी रहेगी। जिले की सहजपुर मंडी और नवीन मटर मंडी में में किसानों द्वारा मटर लाया जा रहा है।

2500 रूपए तक पहुंचा भाव
जिले की मटर मंडियों में रोजाना ही मटर के भाव में उतार- चढ़ाव होता रहता है। जहां पर अभी किसानों को अपने मटर का उच्चतम 25 रुपए और न्यूनतम 18 रुपए मटर का भाव मिल रहा है। जिसमें अधिकतम 2500 रुपए क्विंटल का मटर व्यापारी किसानों से खरीद रहे हैं।

कई किसानों ने की लेट बोवनी
जिले में कई किसानों द्वारा मटर की बोवनी काफी लेट की है। जिसमें किसानों ने धान की फसल काटने के बाद मटर लगाया है,जो कि अभी धीरे-धीरे तैयार हो रहा है।  जिसके चलते सीजन के आखिरी समय में भी कई क्षेत्रों से मटर की आवक मंडियों में बनी रहेगी और मार्च महीने में होली के समय तक बाजारों में मटर देखने को मिल सकता है।

Next Post

एआई का इस्तेमाल करो पर गुलाम मत बनो : मुकेश अंबानी

Wed Jan 29 , 2025
अहमदाबाद (वार्ता) पेट्रोलियम समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करो लेकिन उसके गुलाम मत बनो। श्री अंबानी ने मंगलवार को यहां पंडित दीन दयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (पीडीईयू) […]

You May Like