नयी दिल्ली 27 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव फिसलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में मूंगफली तेल सस्ता हो गया जबकि मांग निकलने से अरहर दाल में तेजी रही वहीं अन्य जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 13 रिंगिट बढ़कर 4501 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.59 सेंट गिरकर 44.63 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में मूंगफली तेल में 366 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में अरहर दाल में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-
दाल-दलहन : चना 6300-6400, दाल चना 7300-7400, मसूर काली 7300-7400, मूंग दाल 9500-9600, उड़द दाल 9300-9400, अरहर दाल 8000-8100 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2900-3000 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4280-4380, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4500-4600 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
खाद्य तेल : सरसों तेल 15385 रुपये, मूंगफली तेल 17948 रुपये, सूरजमुखी तेल 15897 रुपये, सोया रिफाइंड 15751 रुपये, पाम ऑयल 14286 रुपये और वनस्पति तेल 17215 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।
