मुंबई 27 जनवरी (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने के बावजूद स्थानीय स्तर पर शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ ही आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर मांग बढ़ने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 11 पैसे लुढ़ककर 86.33 रुपये प्रति डाॅलर रह गया।
वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.22 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरूआत में रुपया 15 पैसे की गिरावट लेकर 86.37 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 86.45 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गिर गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 86.25 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 86.22 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 11 पैसे लुढ़ककर 86.33 रुपये प्रति डाॅलर रह गया।
