महाराष्ट्र की जीत ने मुबंई की उम्मीद जगायी

नासिक (वार्ता) सीटीएल रक्षण (83,126 नाबाद) की शानदार पारियों के बाद मुकेश चौधरी और रजनीश गुरबानी की घातक गेंदबाजी की बदौलत महाराष्ट्र ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए के एक मुकाबले में रविवार को बड़ौदा को 439 रनो के विशाल अंतर से हरा दिया।

महाराष्ट्र की इस जीत ने मुबंई को रणजी ट्राफी के नॉकआउट के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जिंदा कर दिया है। इस मैच के बाद ग्रुप की अंक तालिका में जम्मू कश्मीर 29 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि बड़ौदा 27 अंक के साथ दूसरे और मुंबई 22 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है वहीं महाराष्ट्र सहित ग्रुप की अन्य टीमें नॉकआउट चरण में क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर है।

मुंबई का अगला मुकाबला मेघालय से है और टीम इस मैच से सात अंक हासिल कर अपने कुल अंक को 29 तक पहुंच कर नॉकआउट चरण के लिए दावा पेश कर सकती है। बड़ौदा के सामने जम्मू कश्मीर की चुनौती होगी और इस मैच को जीतने या पहली पारी में बढ़त लेने वाली टीम का नॉक आउट में स्थान तय हो जायेगा।

महाराष्ट्र ने पहली पारी में 297 रन के जवाब में बड़ौदा की पहली पारी 145 रन पर सिमट गयी थी। 152 रन बढ़त के साथ महाराष्ट्र ने दूसरी पारी सात विकेट पर 464 रन बना कर समाप्त घोषित कर दी थी और बड़ाैदा के पास मैच को ड्रा रख कर एक अंक लेने का विकल्प रह गया था मगर उसमें भी टीम सफल नहीं हो सकी और दूसरी पारी में 177 रनों पर ढेर हो गयी।

बड़ौदा की पारी को समेटने का श्रेय मुकेश चौधरी और गुरबानी को जाता है जिन्होने अपनी कमाल की गेंदबाजी से दाेनो पारियों में क्रमश: आठ और पांच विकेट चटकाये। इससे पहले महाराष्ट्र के स्कोर को चुनौतीपूर्ण बनाने में रक्षण की बल्लेबाजी ने अहम योगदान दिया। उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Next Post

रिठाला से कांग्रेस के उम्मीदवार मिश्रा के काफिले को रोकना सत्ता का दुरुपयोगः यादव

Mon Jan 27 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार सुशांत मिश्रा के काफिले को रोके जाने की घटना की निंदा की है और कहा है यह घटना सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करती है। श्री यादव ने कहा कि आम […]

You May Like