मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेता को बधाई दी,कहा देश को उनकी उपलब्धियां पर गर्व है

नयी दिल्ली 25 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार शाम घोषित पद्म पुरस्कारों पर सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और उसका जश्न मनाने पर गर्व है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा,“उनका समर्पण और दृढ़ता वास्तव में प्रेरक है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवीनता का पर्याय है, जिसने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं।”

Next Post

इंदौर हनीट्रैप केस कोर्ट ने आरोपी महिला पर आरोप तय किए

Sat Jan 25 , 2025
अगली सुनवाई 8 फरवरी को   इंदौर. शहर के चर्चित हनीट्रैप मामले में शनिवार को विशेष अदालत ने आरोपी महिला मोनिका उर्फ सीमा पिता हीरालाल यादव पर चार्ज फ्रेम (आरोप तय) कर दिए. यह मामला 2019 में नगर निगम के तत्कालीन चीफ इंजीनियर हरभजन सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।