काठमांडू, (वार्ता) नेपाल पुलिस ने सुदुरपश्चिम प्रांत के कंचनपुर जिले के एक नगरपालिका वार्ड से चार भारतीय नागरिकों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों में गुरुवार को प्राप्त हुई।
पुलिस ने कहा कि संदिग्धों को बुधवार रात भीमदत्त नगर पालिका के वार्ड 6 के अंतर्गत महेंद्रनगर बाजार के पास एक भारतीय पंजीकरण नंबर वाले वाहन से पकड़ा गया।
काठमांडू पोस्ट के अनुसार गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों की पहचान जीवन सिंह जिमेवाल (34), कोमल बिस्ता (31), उमेद सिंह अधिकारी (34), और संजय जेठी (28) के रूप में हुई है और सभी उत्तराखंड के निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक चक्र राज जोशी ने कहा कि संदिग्ध बुधवार शाम महेंद्रनगर पहुंचने के बाद एक वाहन में लौट रहे थे।
उन्होंने कहा कि “हमने एक आग्नेयास्त्र के बारे में एक सूचना के आधार पर कार्रवाई की। खोज के दौरान, हमें एक पिस्तौल मिली लेकिन कोई गोलियां नहीं मिलीं, आगे की जांच जारी है।”
