दतिया: दतिया में बिजली कंपनी आज बुधवार को सरसई और उनाव सब स्टेशन के फीडरों पर मेंटेनेंस करेगी। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में सरसई और उनाव सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर शामिल हैं। इनमें सिंधवारी, चिरूला, गुजर्रा, पिपरौआकला, बेहरूका, भदौना, बड़ौनी, घूघसी, लहरा, वरधुवां, कमरारी और उदगवां आबादी फीडर प्रमुख हैं।
इसके अलावा धीरपुरा, अकोला पंप फीडर, बामरौल पंप फीडर और खरग पंप फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली कटौती रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
