रुपया सात पैसे गिरा

मुंबई 23 जनवरी (वार्ता) आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर मांग बढ़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे गिरकर 86.43 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.36 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरूआत में रुपया 15 पैसे की गिरावट लेकर 86.51 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 86.52 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 86.39 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 86.36 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में सात पैसे गिरकर 86.43 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Next Post

महाकुम्भ में 24 से 26 जनवरी के बीच होगा ड्रोन शो

Fri Jan 24 , 2025
महाकुम्भनगर, 23 जनवरी (वार्ता) पर्यटन विभाग की ओर से महाकुम्भनगर के सेक्टर-7 में 24, 25 और 26 जनवरी को ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। यह शो आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। गणतंत्र दिवस पर इस […]

You May Like