महाकुम्भ में 24 से 26 जनवरी के बीच होगा ड्रोन शो

महाकुम्भनगर, 23 जनवरी (वार्ता) पर्यटन विभाग की ओर से महाकुम्भनगर के सेक्टर-7 में 24, 25 और 26 जनवरी को ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। यह शो आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। गणतंत्र दिवस पर इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष तैयारी की है।

गुरुवार की शाम सेक्टर-7 में ड्रोन शो का रिहर्सल किया गया। शो में ड्रोन एक साथ आकाश में उड़कर विभिन्न आकृतियां बनाएंगे। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और महाकुम्भ के महत्व को दर्शाने वाले दृश्य ड्रोन के माध्यम से आकाश में उकेरे जाएंगे। रोशनी और संगीत के समन्वय का यह नजारा मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

ड्रोन शो को लेकर प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। शो के रिहर्सल के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने आपसी समन्वय से सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था का जायजा लिया।

 

Next Post

अब तक खरीदी गई 43 लाख 47 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान

Fri Jan 24 , 2025
भोपाल, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 6 लाख 68 हजार 654 किसानों से 43 लाख 47 हजार 206 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए […]

You May Like