![]()
शहडोल, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्योहारी के खरपा तिराहे पर आज शाम 5 बजे एक मोटरसायकल को बस ने टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्री की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के खरपा निवासी शेषमणि बैस परिवार सहित गोदावल मेला से वापस अपने गाँव जा रहा था। तभी ब्योहारी थाना क्षेत्र के खरपा तिराहे पर मोटरसायकल को एक बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में शेषमणी (40) और आरती बैस (2) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल रामबाई बैस को उपचार के लिए ब्योहारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। इस हादसे से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने ब्योहारी-सीधी मार्ग को जाम कर दिया है और ड्रायवर के गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं।
